1 00:00:09,092 --> 00:00:15,098 सन 1910 में, जापान ने कोरिया को अपने बढ़ते साम्राज्य के हिस्से के रूप में उपनिवेशित किया। 2 00:00:17,142 --> 00:00:20,854 जापानी शासन के तहत, कई कोरियाई लोगों ने अपनी आजीविका खो दी, 3 00:00:20,938 --> 00:00:24,191 और कई लोग अपना घर छोड़कर विदेश जाकर बसने के लिए मजबूर हुए। 4 00:00:26,902 --> 00:00:31,114 इसके बावजूद भी, लोगों ने सहा। 5 00:00:31,198 --> 00:00:34,576 परिवारों ने सहा। 6 00:00:37,996 --> 00:00:40,541 एक परिवार सहित… 7 00:00:40,624 --> 00:00:43,293 एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक। 8 00:00:49,341 --> 00:00:55,597 जापानी संवाद के उप-शीर्षक नीले रंग में कोरियाई संवाद के उप-शीर्षक पीले रंग में 9 00:01:12,948 --> 00:01:16,034 जापान-अधिकृत कोरिया 10 00:01:23,709 --> 00:01:25,544 (कोरियाई भाषा में) मेरी माँ क़िस्मतवाली नहीं थी। 11 00:01:27,171 --> 00:01:29,131 और मेरा जन्म 12 00:01:29,214 --> 00:01:31,049 उनके लिए बहुत बड़ा बोझ था। 13 00:01:33,218 --> 00:01:36,555 मैं नन्ही सी बच्ची थी जब वह चल बसीं। 14 00:01:37,931 --> 00:01:40,309 दुःख में, मेरे पिताजी शराबी बन गए। 15 00:01:40,893 --> 00:01:44,980 मेरी तीनों बड़ी बहने और मैं गाँवों में भीख माँगने के लिए मजबूर हो गए। 16 00:01:46,732 --> 00:01:49,651 फिर गाँव के घटक ने… 17 00:01:51,528 --> 00:01:55,866 कहा कि दोंग्साम के पास वह परिवार जिनके पास बोर्डिंग हाउस है, 18 00:01:55,949 --> 00:01:59,328 उनका कटे होंठ वाला एक बेटा है जिसकी शादी नहीं हुई थी। 19 00:02:01,246 --> 00:02:03,081 मेरे पिताजी तुरंत मान गए। 20 00:02:05,626 --> 00:02:07,586 यह तीन साल पहले की बात है 21 00:02:07,669 --> 00:02:11,840 और मैंने एक अच्छी पत्नी और बहु बनने की बहुत कोशिश की। 22 00:02:17,429 --> 00:02:19,223 मैंने तीन बेटों को जन्म दिया, 23 00:02:22,392 --> 00:02:24,603 पर कोई भी एक साल तक ज़िंदा नहीं रहा। 24 00:02:27,356 --> 00:02:28,899 अगर बात सिर्फ़ मेरी होती, 25 00:02:29,650 --> 00:02:33,111 तो मैं सह लेती। पर मेरे पति… 26 00:02:34,780 --> 00:02:37,241 वह सबसे उदार आदमी हैं। 27 00:02:40,661 --> 00:02:43,997 मैं गर्भवती हूँ, पर… 28 00:02:46,041 --> 00:02:48,544 मेरा ख़ून शापित है। 29 00:03:00,681 --> 00:03:04,476 न्यूयॉर्क 30 00:03:40,262 --> 00:03:43,140 देखो, यह कहने का कोई आसान तरीका नहीं है। 31 00:03:43,974 --> 00:03:46,143 तुम्हें पदोन्नति नहीं मिल रही। 32 00:03:46,226 --> 00:03:47,352 इस साल नहीं। 33 00:03:47,436 --> 00:03:49,730 मुझे पता है कि हमने तुम्हें सारे संकेत दिए, 34 00:03:49,813 --> 00:03:52,232 पर 43वें फ़्लोर का मानना है 35 00:03:52,316 --> 00:03:55,777 कि यह तुम्हारे लिए बेहतर होगा अगर तुम्हें एक और साल का अनुभव हासिल हो। 36 00:04:02,409 --> 00:04:03,410 मैं कारण जानना चाहता हूँ। 37 00:04:03,493 --> 00:04:05,746 उसने तुम्हें कारण बता दिया। उन्हें लगता नहीं है कि तुम तैयार हो। 38 00:04:06,371 --> 00:04:08,540 जो भी तुम कर रहे हो, उसमें अपनी मेहनत जारी रखो, और अगले साल… 39 00:04:08,624 --> 00:04:10,209 मैंने टीस्टोन विलयन सफल करने में मदद की। 40 00:04:10,292 --> 00:04:11,710 ब्रिक्सली की ख़रीदारी संभाली। 41 00:04:11,793 --> 00:04:13,629 मैं लगातार दो सालों से लीडरबोर्ड पर पहले स्थान पर हूँ। 42 00:04:13,712 --> 00:04:15,839 यह तुम्हारी पदोन्नति के लिए सही समय नहीं है, समझे? 43 00:04:21,678 --> 00:04:24,681 कृपया मेरे पूर्वजों से इस श्राप को दूर करने का आह्वान करें 44 00:04:24,765 --> 00:04:26,517 ताकि हम परिवार शुरू कर सकें। 45 00:05:02,302 --> 00:05:03,428 कोल्टन होटल्स। 46 00:05:04,054 --> 00:05:06,098 इस फ़र्म के प्राथमिकता क्लाइंट, सार्वजनिक होने को बेचैन हैं, 47 00:05:06,181 --> 00:05:08,183 पर उन्हें मूल्यांकन में वृद्धि चाहिए। 48 00:05:08,809 --> 00:05:09,893 उन्हें उस होटल की ज़रूरत है। 49 00:05:09,977 --> 00:05:11,186 वह टोक्यो में है। 50 00:05:11,270 --> 00:05:14,439 जहाँ अंतिम निर्णय ज़मीन की मालकिन के हाथों में है। 51 00:05:21,905 --> 00:05:23,824 ज़मीन की मालकिन, वह कोरियाई है। 52 00:05:26,118 --> 00:05:28,704 मुझे पता है, यह तुम्हारे लिए कोई मायने नहीं रखता है। पर मैं बता रहा हूँ, 53 00:05:29,288 --> 00:05:30,581 मैं यह सौदा पूरा करवा सकता हूँ। 54 00:05:33,959 --> 00:05:35,586 तो, तुम क्या जानते हो? 55 00:05:35,669 --> 00:05:39,131 तीन सौ से ज़्यादा कमरों का होटल जिसके निर्माण में 150 से 200 मिलियन चाहिए। 56 00:05:41,884 --> 00:05:46,221 मेरे अनुमान से इससे हमें लगभग दस, 15 मिलियन का मुनाफ़ा होगा। 57 00:05:46,305 --> 00:05:47,598 और इस ज़मीन की मालकिन, 58 00:05:47,681 --> 00:05:49,641 उसके कोरियाई होने से, क्या तुम उससे अच्छे संबंध बना सकोगे? 59 00:05:49,725 --> 00:05:52,060 रुको, रुको, मुझे समझ नहीं आ रहा। मुझे लगा था कि तुम जापानी हो। 60 00:05:52,144 --> 00:05:54,188 नहीं, मैं बस वहीं पला-बढ़ा था। 61 00:05:55,564 --> 00:05:58,108 -तुम्हें इस बारे में पक्का यक़ीन है? -हाँ, मुझे पक्का यक़ीन है। 62 00:05:59,067 --> 00:06:02,613 और यह सौदा पूरा होते ही, मैं चाहता हूँ मुझे तुरंत यहाँ वापस स्थानांतरित किया जाए। 63 00:06:04,740 --> 00:06:08,660 मुझे वह वीपी उपाधि चाहिए और आज की तारीख़ से ही पगार में बढ़ौतरी। 64 00:06:10,621 --> 00:06:13,248 और मैं चाहता हूँ कि साल के अंत के बोनस से 65 00:06:13,332 --> 00:06:16,543 यह पता चले कि कोल्टन होटल्स इस फ़र्म के लिए कितना मायने रखता है। 66 00:06:20,589 --> 00:06:22,216 और मुझे यह सब लिखित में चाहिए। 67 00:06:26,929 --> 00:06:29,223 एक बच्ची आने वाली है। 68 00:06:30,933 --> 00:06:33,977 वह फलेगी-फूलेगी। 69 00:06:35,187 --> 00:06:39,233 और उसके ज़रिए, परिवार कठिन स्थितियों से उभरेगा। 70 00:06:55,457 --> 00:06:56,458 जल्दी करो! 71 00:06:56,542 --> 00:06:57,876 तुरंत आओ! 72 00:07:03,465 --> 00:07:04,675 उसका रोना सुनो। 73 00:07:04,758 --> 00:07:06,218 पक्का वह काफ़ी सशक्त होगी। 74 00:07:06,885 --> 00:07:08,720 धन्यवाद। 75 00:07:08,804 --> 00:07:10,764 उसकी अच्छी देखभाल करना। 76 00:07:12,933 --> 00:07:15,561 यह जीएगी। 77 00:07:17,396 --> 00:07:19,022 हमें इसका नाम रखना चाहिए। 78 00:07:41,753 --> 00:07:42,754 सुन्जा! 79 00:07:50,762 --> 00:07:52,264 सुन्जा! 80 00:09:43,876 --> 00:09:45,711 मिन जिन ली की किताब पर आधारित 81 00:09:58,098 --> 00:10:00,893 पचिंको 82 00:10:14,698 --> 00:10:17,159 ओसाका 83 00:10:52,069 --> 00:10:55,405 न्यूजिन 84 00:11:11,588 --> 00:11:12,589 पिताजी! 85 00:11:23,559 --> 00:11:25,477 (जापानी में) अच्छा है। तुम थोड़े मोटे हो गए हो। 86 00:11:26,854 --> 00:11:27,938 कुछ ज़्यादा ही पिज़्ज़ा खा लिया। 87 00:11:28,021 --> 00:11:29,731 मुझे थोड़ा सावधान होना होगा। 88 00:11:29,815 --> 00:11:30,983 टोक्यो कैसा लगा? 89 00:11:31,066 --> 00:11:32,401 तुम्हारी नई जगह, वह सुंदर है? 90 00:11:32,484 --> 00:11:35,571 मैं होटल में ठहरा हूँ। कुछ हफ़्ते ठहरने के लिए ठीक है। 91 00:11:36,697 --> 00:11:37,948 वह पहुँच गया? क्या वह सॉलोमन है? 92 00:11:38,031 --> 00:11:39,616 गोतो, मुझे पता होना चाहिए था कि आप यहीं होंगे। 93 00:11:40,450 --> 00:11:42,536 अब तुम्हारे पिताजी इस जगह के मालिक हैं, 94 00:11:42,619 --> 00:11:45,038 पर फिर भी मुझे सुनिश्चित करना पड़ता है कि वह यह जगह ठीक से चला रहा है। 95 00:11:45,122 --> 00:11:46,248 ख़ुद को यही बहाना देते रहो, 96 00:11:46,331 --> 00:11:50,294 पर दरअसल तुम यहाँ इसलिए आते हो ताकि जवान लड़कियों को छेड़ सको। 97 00:11:50,377 --> 00:11:52,087 मुझे सब समझ आता है। 98 00:11:53,755 --> 00:11:55,090 हिरोता! 99 00:11:57,092 --> 00:11:58,802 यह मेरा बेटा है, सॉलोमन। 100 00:11:59,386 --> 00:12:00,888 आख़िरकार तुम घर आ ही गए। 101 00:12:00,971 --> 00:12:04,391 उसके अमरीकी बैंक ने उसे उपाध्यक्ष के रूप में पदोन्नत किया गया है। 102 00:12:04,474 --> 00:12:07,019 पचिंको पार्लर चलाने वाले के बेटे के लिए यह अच्छी उपलब्धि है। 103 00:12:07,561 --> 00:12:10,606 यह सच है कि तुमने येल में पढ़ाई की? 104 00:12:11,106 --> 00:12:14,067 अगर मेरे पिताजी ने कहा है, तो सच ही होगा। 105 00:12:14,151 --> 00:12:15,152 कुरोहाना इंटरप्राइज़ेस 106 00:12:15,235 --> 00:12:18,113 योशी जी, आप आपराधिक आरोपों पर क्या जवाब देंगे? 107 00:12:18,197 --> 00:12:22,534 मैं समझता हूँ कि वित्तीय दुनिया में ऐसे लोग हैं जो हम पर भरोसा नहीं करते हैं 108 00:12:22,618 --> 00:12:25,621 मेरे दादाजी जिसमें शामिल थे, उसकी वजह से… 109 00:12:27,414 --> 00:12:28,707 उनके दादाजी कौन हैं? 110 00:12:29,541 --> 00:12:32,294 वह जो अरसा पहले मर चुके हैं। 111 00:12:32,878 --> 00:12:34,671 इससे हमारा कोई संबंध नहीं है। 112 00:12:37,841 --> 00:12:39,301 जैकपॉट! 113 00:12:41,553 --> 00:12:42,679 देखो! 114 00:12:42,763 --> 00:12:45,265 सफ़ेद धन, काला धन… कोई अंतर नहीं है। 115 00:12:45,349 --> 00:12:46,850 पैसा, पैसा होता है। 116 00:13:40,988 --> 00:13:42,155 सुन्जा। 117 00:13:42,239 --> 00:13:44,741 सुन्जा, सिर नीचे करो। 118 00:14:04,845 --> 00:14:07,014 ए, तुमने आज देर कर दी। 119 00:14:07,598 --> 00:14:09,057 मैंने यह तुम्हारे लिए बचाकर रखी थी। 120 00:14:13,187 --> 00:14:14,188 वह वाला। 121 00:14:15,022 --> 00:14:16,231 सुन्जा! हा! 122 00:14:23,155 --> 00:14:25,365 यह ज़्यादा ख़ुश नहीं लग रही है। 123 00:14:25,449 --> 00:14:26,450 ऐसा इसलिए है क्योंकि 124 00:14:26,533 --> 00:14:30,621 सबसे घृणित जीव भी जीना की इच्छा रखते हैं। 125 00:14:30,704 --> 00:14:33,790 पर चेस्टनट बेचने वाली महिला को इच्छा नहीं है। 126 00:14:33,874 --> 00:14:36,585 वह हमेशा कहती हैं कि वह मरने को तैयार हैं, पर उन्हें मौत नहीं आ रही है। 127 00:14:36,668 --> 00:14:40,088 ऐसा इसलिए क्योंकि उनके पति सबसे विनम्रता से पेश आते हैं, 128 00:14:40,172 --> 00:14:45,177 पर घर जाने के बाद, वह अपनी पत्नी और बच्चों को मारते हैं। 129 00:14:45,260 --> 00:14:47,012 पर उन्हें भी जीने की इच्छा है। 130 00:14:48,305 --> 00:14:49,306 चलो चलें। 131 00:14:50,516 --> 00:14:51,767 ए, भाई! 132 00:14:52,976 --> 00:14:55,020 यह शानदार है न? 133 00:14:55,103 --> 00:14:58,315 हिम्मत है तो दिखाओ आज किसी ने इससे बढ़िया मछली पकड़ी हो तो। 134 00:14:59,191 --> 00:15:00,984 मैं इतनी बड़ी मछली का क्या करूँगा? 135 00:15:01,068 --> 00:15:04,404 श्री किम, तुम इस बाज़ार में सबसे बढ़िया मछली के केक बनाते हो। 136 00:15:04,488 --> 00:15:06,198 दोपहर से पहले ही सारे बिक जाते हैं। 137 00:15:06,281 --> 00:15:08,992 पर इससे, 138 00:15:09,076 --> 00:15:12,704 तुम्हारे पास कई हफ़्तों के लिए पर्याप्त मछली के केक होंगे। 139 00:15:13,247 --> 00:15:15,874 तो फिर, मैं इसके लिए 30 दूँगा। 140 00:15:15,958 --> 00:15:17,292 भूल जाओ। 141 00:15:18,043 --> 00:15:19,628 आपको तीन गुना ज़्यादा मिलना चाहिए। 142 00:15:19,711 --> 00:15:20,712 ऐसा है क्या? 143 00:15:20,796 --> 00:15:22,965 और यह नन्ही बच्ची क्या जानती है? 144 00:15:23,549 --> 00:15:26,718 मैं गली में आगे वह जगह जानती हूँ 145 00:15:26,802 --> 00:15:30,055 जहाँ "देगू जोरिम" मिलता है और वे इससे आधे वज़न की मछली का दोगुना देंगे। 146 00:15:30,556 --> 00:15:32,391 चलो वहीं चलते हैं। 147 00:15:33,350 --> 00:15:34,977 इतनी दूर तक क्यों जाना? 148 00:15:37,104 --> 00:15:38,397 अस्सी। 149 00:15:38,480 --> 00:15:40,065 मैं इससे ज़्यादा नहीं दूँगा। 150 00:15:41,316 --> 00:15:42,526 और यह उचित दाम है। 151 00:15:42,609 --> 00:15:44,027 ठीक है। 152 00:15:48,574 --> 00:15:49,741 इसके लिए धन्यवाद। 153 00:15:50,409 --> 00:15:52,828 यह लो! अपना हिस्सा लो। 154 00:15:54,037 --> 00:15:57,457 नहीं। मुझे अनुमति नहीं है। 155 00:15:57,541 --> 00:15:58,542 क्यों नहीं? 156 00:15:58,625 --> 00:16:00,002 तुमने यह कमाया है। 157 00:16:00,085 --> 00:16:02,629 तुम्हारे माता-पिता ने तुम्हें हमेशा अपने बड़ों की बात मानना नहीं सिखाया? 158 00:16:06,133 --> 00:16:09,136 तुम्हें उस पर नज़र रखनी चाहिए। 159 00:16:09,219 --> 00:16:12,639 वह केवल बोर्डिंग हाउस चलाकर संतुष्ट नहीं रहेगी! 160 00:16:12,723 --> 00:16:14,641 मैंने ऐसा कुछ नहीं किया! 161 00:16:14,725 --> 00:16:17,019 हमारे पास दो चश्मदीद गवाह हैं जो इसका विपरीत कह रहे हैं। 162 00:16:17,102 --> 00:16:19,396 वे झूठ बोल रहे हैं। मैं उसमें शामिल नहीं हूँ… 163 00:16:19,479 --> 00:16:21,857 हम थाने में बात करेंगे। हमारे साथ चलो। 164 00:16:21,940 --> 00:16:22,941 मैं अनुरोध करता हूँ… 165 00:16:23,025 --> 00:16:25,194 थाने चलकर अनुरोध करना। 166 00:16:28,864 --> 00:16:31,408 वे कहते हैं कि वे हमें नरमी दिखा रहे हैं। 167 00:16:31,491 --> 00:16:33,160 क्या नरमी से उनका यही मतलब है? 168 00:16:35,204 --> 00:16:36,288 सुन्जा, 169 00:16:37,122 --> 00:16:38,165 चलो चलें। 170 00:16:40,876 --> 00:16:42,920 तुमसे घर पर मिलता हूँ। 171 00:16:48,091 --> 00:16:49,551 पिताजी, 172 00:16:50,260 --> 00:16:52,804 बाज़ार में वह आदमी, 173 00:16:53,639 --> 00:16:55,140 क्या उसने कोई गुनाह किया था? 174 00:16:55,933 --> 00:16:57,309 पता नहीं। 175 00:16:57,893 --> 00:16:59,144 ऐसे समय में, 176 00:17:00,646 --> 00:17:04,358 गुनाह या बेगुनाही, अब आसान सवाल नहीं रहा। 177 00:17:06,818 --> 00:17:09,154 उसके साथ क्या होगा? 178 00:17:09,988 --> 00:17:12,031 क्या वह घर लौटेगा? 179 00:17:13,534 --> 00:17:14,576 सुन्जा, 180 00:17:15,993 --> 00:17:17,871 एक बार मैंने तुमसे एक वादा किया था। 181 00:17:19,164 --> 00:17:21,791 जब तुम केवल एक हफ़्ते की थी, 182 00:17:22,416 --> 00:17:25,212 तुम्हारी माँ और मैं, हम सो नहीं पाए थे। 183 00:17:27,464 --> 00:17:30,217 हम तुम्हारी देखभाल करने के लिए पूरी रात जगे थे। 184 00:17:31,802 --> 00:17:33,929 तभी मैंने तुम्हें कसम दी थी, 185 00:17:35,806 --> 00:17:38,559 जब तक तुम्हारी साँसें चलेंगी, 186 00:17:38,642 --> 00:17:45,023 मैं दुनिया की कुरूपता को तुम्हें छूने से रोकने के लिए हर संभव कोशिश करूँगा। 187 00:17:49,820 --> 00:17:51,780 मैं वह वादा निभाऊँगा। 188 00:18:38,535 --> 00:18:39,745 दादी! 189 00:19:43,058 --> 00:19:44,476 वह शोर सुनो। 190 00:19:47,104 --> 00:19:51,066 तुमने इतना अभ्यास किया, फिर भी कभी अच्छा नहीं बजा सके। 191 00:19:51,733 --> 00:19:53,735 तो फिर आपने मुझे बजाना छोड़ने क्यों नहीं दिया? 192 00:19:53,819 --> 00:19:56,446 तुम्हें उस पियानो की क़ीमत पता भी है? 193 00:19:56,530 --> 00:19:57,614 बेशक़! 194 00:19:57,698 --> 00:19:59,533 आप मुझे रोज़ क़ीमत याद दिलाती थीं। 195 00:19:59,616 --> 00:20:01,451 तुम्हें याद दिलाना ज़रूरी था। 196 00:20:01,535 --> 00:20:06,665 अब आलसी अमरीकियों में से एक बनना बंद करो और मेरी मदद करो। 197 00:20:06,748 --> 00:20:07,958 ठीक है। 198 00:20:45,329 --> 00:20:48,290 वह आदमी मछली पकड़कर किसी तरह गुज़ारा करता है और तुमने उससे पैसे लिए। 199 00:20:48,874 --> 00:20:50,083 छोड़ो भी। 200 00:20:51,919 --> 00:20:53,921 और तुम! 201 00:20:54,004 --> 00:20:56,089 तुम उसे बढ़ावा देकर उसका भला नहीं कर रहे हो। 202 00:20:58,133 --> 00:20:59,718 उसे स्कूल भेजने की बात करते हो। 203 00:20:59,801 --> 00:21:01,345 क्या फ़ायदा होगा? 204 00:21:02,262 --> 00:21:04,097 कठिन समय, आसान समय। 205 00:21:04,181 --> 00:21:06,475 एक महिला को इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता है। 206 00:21:07,100 --> 00:21:09,520 उसे अपना पेट भरना सीखना होगा। 207 00:21:11,605 --> 00:21:14,900 आज समंदर शांत है। 208 00:21:14,983 --> 00:21:17,653 मैं महिलाओं के साथ सीख सकती हूँ। 209 00:21:18,779 --> 00:21:19,863 मैं जाऊँ? 210 00:21:20,614 --> 00:21:22,032 मेरी बातें सुन भी रही हो? 211 00:21:23,325 --> 00:21:25,244 अगली बार, मैंने श्री सॉन्ग से कहूँगी 212 00:21:25,327 --> 00:21:27,913 कि चूँकि मैं लड़की हूँ, मुझे उनकी अवज्ञा करनी होगी। 213 00:21:28,413 --> 00:21:29,957 भूल जाओ कि… 214 00:21:30,040 --> 00:21:33,585 और यह भी कि वह इतने अच्छे मछुआरे नहीं हैं कि मुझे पैसे दें। 215 00:21:36,004 --> 00:21:37,047 ठीक है, जाओ। 216 00:21:41,593 --> 00:21:42,594 और तुम। 217 00:21:42,678 --> 00:21:45,973 यह अच्छा है कि तुम उससे प्यार करते हो, पर इतना ज़्यादा स्नेह दिखाने से 218 00:21:46,056 --> 00:21:49,852 वह बिगड़ जाएगी। 219 00:21:49,935 --> 00:21:53,021 क्या थोड़ी सी ख़ुशी हमारी बेटी को सच में बिगाड़ देगी? 220 00:21:53,105 --> 00:21:54,731 पर वह तुम्हारे पैसे नहीं थे! 221 00:21:54,815 --> 00:21:56,900 वह एक आदमी की दया थी। 222 00:21:58,277 --> 00:22:02,406 उसके लिए यह जानना ज़रूरी है कि दुनिया में दया नामक भी कोई चीज़ है। 223 00:22:03,448 --> 00:22:06,869 इससे उसे फ़ायदा होगा। 224 00:22:34,271 --> 00:22:36,273 सुन्जा! 225 00:22:37,566 --> 00:22:39,526 मुझे देखिए! 226 00:24:12,369 --> 00:24:13,412 सुन्जा! 227 00:24:16,707 --> 00:24:17,708 सुन्जा! 228 00:24:19,668 --> 00:24:21,587 पिताजी! 229 00:24:23,714 --> 00:24:25,841 मैंने कर दिखाया! 230 00:24:29,636 --> 00:24:32,514 ऊपर तैरो 231 00:24:32,598 --> 00:24:37,519 असीम सतह के 232 00:24:38,812 --> 00:24:43,567 अकेले सीगल से दोस्ती करो 233 00:24:43,650 --> 00:24:46,987 हम लड़ना जारी रखेंगे! 234 00:24:48,238 --> 00:24:52,743 -एनोया यानोया! -उछा! 235 00:24:52,826 --> 00:24:57,289 एयानो यानो उहगी-इ उछा! 236 00:24:57,372 --> 00:25:00,834 चलो समंदर में चलें 237 00:25:03,295 --> 00:25:05,631 तुम कितने क़िस्मतवाले हो! 238 00:25:05,714 --> 00:25:07,883 तुम्हारी बेटी ऐबालोन पकड़ती है 239 00:25:07,966 --> 00:25:09,801 और तुम्हारी पत्नी ऐसा खाना पकाती है। 240 00:25:09,885 --> 00:25:12,971 इसका क़िस्मत से कोई लेनादेना नहीं है। 241 00:25:13,055 --> 00:25:18,143 -उसने यह सब अर्जित किया है। -सही कहा! 242 00:25:19,645 --> 00:25:21,313 आओ, एक जाम लो। 243 00:25:21,939 --> 00:25:24,191 नहीं। मैं पीता नहीं हूँ। 244 00:25:24,274 --> 00:25:26,568 चलो भी, बस एक जाम लो। 245 00:25:32,866 --> 00:25:37,746 जब तक यह संभव है, चलो हमारी छोटी-छोटी जीतों का आनंद लें। 246 00:25:39,581 --> 00:25:40,999 चियर्स। 247 00:25:43,210 --> 00:25:44,586 पर देखते जाओ। 248 00:25:45,170 --> 00:25:46,672 समय आने पर, 249 00:25:46,755 --> 00:25:50,717 वे हमसे यह भी छीन लेने का ज़रिया ढूँढ लेंगे। 250 00:25:50,801 --> 00:25:53,220 बकवास! कोई हमसे समंदर कैसे छीन सकता है? 251 00:25:56,139 --> 00:25:57,891 मूर्खों जैसी बात मत करो। 252 00:25:58,767 --> 00:26:01,019 हँ? तुम क्या कह रहे हो? 253 00:26:01,728 --> 00:26:04,022 उन्होंने हमारी ज़मीन हथिया ली, 254 00:26:04,857 --> 00:26:05,858 है न? 255 00:26:05,941 --> 00:26:07,568 हमारे चावल, 256 00:26:07,651 --> 00:26:08,986 हमारे आलू, 257 00:26:09,069 --> 00:26:10,320 हमारी मछली छीन ली। 258 00:26:10,404 --> 00:26:12,656 हमारी महिलाओं को सफ़ेद रंग पहनना बंद करने का आदेश दिया। 259 00:26:14,533 --> 00:26:18,829 वे कमीने हमें उनकी तरह खाने, उनकी तरह बात करने को 260 00:26:18,912 --> 00:26:20,539 मजबूर करते हैं, 261 00:26:21,331 --> 00:26:24,293 पर वे हमें कभी उनमें से एक नहीं समझेंगे। 262 00:26:24,376 --> 00:26:28,422 और समझें भी क्यों? 263 00:26:28,505 --> 00:26:31,091 यह हमारी ख़ुद की ग़लती है कि हमने यह देश खो दिया। 264 00:26:31,175 --> 00:26:33,302 बहुत हुआ। 265 00:26:34,803 --> 00:26:40,309 पर देखो, अगर हम में से हर एक ने बस एक जापानी को मारा, 266 00:26:41,476 --> 00:26:44,146 इससे हमारा गुस्सा तो ठंडा नहीं होगा, 267 00:26:44,229 --> 00:26:46,982 पर कम से कम हम में एक इच्छा तो जागेगी। 268 00:26:48,567 --> 00:26:51,778 इस हाथ में एक पत्थर लेकर 269 00:26:51,862 --> 00:26:55,741 किसी सैनिक का सिर फोड़ने की… 270 00:26:56,408 --> 00:27:01,788 मेरे ठंडे हाथ उसके ख़ून से गर्म करने की। 271 00:27:03,081 --> 00:27:08,086 बस यह जानकर कि हमारी धरती से एक और दुश्मन कम हो गया, 272 00:27:09,004 --> 00:27:12,883 मुझे बेहद ख़ुशी होगी! 273 00:27:14,343 --> 00:27:16,553 यह बातें बंद करो। 274 00:27:19,264 --> 00:27:21,934 यह नफ़रत लेकर जीना… 275 00:27:24,937 --> 00:27:27,523 बेहद कष्टकर है। 276 00:27:31,777 --> 00:27:33,737 हमारी तरह ही… 277 00:27:36,657 --> 00:27:39,576 हमारे बच्चे भी शापित होंगे। 278 00:27:42,162 --> 00:27:43,997 कैसे यह कभी ख़त्म होगा? 279 00:27:58,095 --> 00:27:59,304 तुमने उसे रोका क्यों नहीं? 280 00:28:01,932 --> 00:28:03,350 मैं उसे कैसे रोकता? 281 00:28:03,433 --> 00:28:04,601 अगर किसी ने बता दिया… 282 00:28:04,685 --> 00:28:06,311 वे नहीं बताएँगे। 283 00:28:06,395 --> 00:28:08,605 वे महीनों से हमारे घर में ठहरे हैं। 284 00:28:08,689 --> 00:28:10,274 अगर केवल एक ने… 285 00:28:10,357 --> 00:28:11,525 चुप रहो। 286 00:28:13,986 --> 00:28:15,237 शांत हो जाओ। 287 00:28:16,738 --> 00:28:18,740 हमने कुछ ग़लत नहीं किया है। वे हमें गिरफ़्तार क्यों करेंगे? 288 00:28:20,033 --> 00:28:23,662 ऐसी बातें कहने के बाद भी, हम उसे खिलाना और आश्रय देना जारी रख रहे हैं। यह ग़लत नहीं है? 289 00:28:24,663 --> 00:28:27,082 अगर जापानियों ने हमें गिरफ़्तार किया, 290 00:28:27,165 --> 00:28:28,792 तो सुन्जा की देखभाल कौन करेगा? 291 00:28:29,835 --> 00:28:32,796 सब ठीक हो जाएगा, देखती जाओ। 292 00:28:32,880 --> 00:28:35,174 तुम यक़ीन से नहीं कह सकते… 293 00:28:38,343 --> 00:28:40,846 मिस्टर, आपका पेट भर गया? 294 00:28:41,555 --> 00:28:42,598 मैडम, 295 00:28:42,681 --> 00:28:47,644 आप हमें इतनी अच्छी तरह खिलाती हैं। हमसे इतना अच्छा बर्ताव करती हैं। 296 00:29:22,763 --> 00:29:24,681 सुन्जा, क्या हुआ? 297 00:29:24,765 --> 00:29:27,267 कल रात आपने कुछ बचकानी बातें कहीं 298 00:29:27,351 --> 00:29:29,228 और अब सभी डरे हुए हैं। 299 00:29:30,354 --> 00:29:33,607 डरे हुए हैं? कौन डरे हुए हैं? 300 00:29:33,690 --> 00:29:40,405 सभी। कोई कह नहीं रहा है, पर वे चाहते हैं कि आप चले जाओ। 301 00:29:42,241 --> 00:29:45,494 पर मैं कहाँ जाऊँगा? मेरे पास कोई दूसरी जगह नहीं है। 302 00:29:45,577 --> 00:29:48,622 कहीं भी। बस चले जाइए। 303 00:29:52,793 --> 00:29:54,253 सुन्जा, 304 00:29:54,336 --> 00:29:56,171 मैंने बस ज़्यादा पी ली थी। 305 00:29:56,255 --> 00:29:59,925 वे इतना तुच्छ महसूस करते-करते थके हुए एक आदमी के लापरवाह शब्द थे। 306 00:30:00,008 --> 00:30:01,552 तुम समझ रही हो न? 307 00:30:02,594 --> 00:30:03,929 नहीं। 308 00:30:04,012 --> 00:30:07,641 मैं किसी जापानी आदमी का सिर नहीं फोड़ना चाहती। 309 00:30:08,892 --> 00:30:11,562 और मैं अपनी माँ और पिताजी को खोना नहीं चाहती। 310 00:30:11,645 --> 00:30:13,188 अकेली रहने के बजाय… 311 00:30:13,981 --> 00:30:15,482 मैं मर जाना पसंद करुँगी। 312 00:30:21,280 --> 00:30:23,615 सुन्जा, गौर से सुनो। 313 00:30:23,699 --> 00:30:28,287 मैंने जो भी चीज़ें कहीं, वह भूल जाओ। 314 00:30:29,079 --> 00:30:33,166 मैं ऐसा आदमी हूँ जिसे अब पता नहीं रहा कि इस दुनिया में कैसे जीना है। 315 00:30:35,419 --> 00:30:36,587 समझी? 316 00:30:39,631 --> 00:30:40,716 शाबाश। 317 00:31:19,338 --> 00:31:22,090 आपने आख़िरी बार मछुआरे सॉन्ग को कब देखा था? 318 00:31:23,342 --> 00:31:24,885 उसे देखे कुछ दिन हो गए हैं। 319 00:31:25,511 --> 00:31:29,473 क्या लगता है वह कहाँ गया होगा? 320 00:31:30,641 --> 00:31:33,435 माफ़ कीजिए। मुझे उसके व्यवसाय के बारे में नहीं पता। 321 00:31:42,986 --> 00:31:44,112 पिताजी! 322 00:31:44,821 --> 00:31:46,198 पिताजी! 323 00:31:48,367 --> 00:31:49,576 पिताजी! 324 00:31:52,162 --> 00:31:53,497 पिताजी! 325 00:31:56,166 --> 00:31:57,668 पिताजी! 326 00:31:59,169 --> 00:32:00,420 पिताजी! 327 00:32:13,350 --> 00:32:16,979 हमने उसमें पहले कभी विश्वासघात के लक्षण नहीं देखे। 328 00:32:18,564 --> 00:32:20,274 पर वह अपना सारा सामान छोड़ गया है। 329 00:32:21,859 --> 00:32:23,944 और उसे हमें अब भी दो महीने का किराया देना है। 330 00:32:31,159 --> 00:32:33,704 और उस रात क्या हुआ था? 331 00:32:35,831 --> 00:32:37,624 उसने ज़्यादा पी रखी थी। 332 00:32:38,125 --> 00:32:40,294 तुम्हें लगता है इससे वह बेगुनाह हुआ? 333 00:32:46,091 --> 00:32:49,553 नहीं, बिल्कुल नहीं। 334 00:32:49,636 --> 00:32:54,183 हम सभी उसकी बातों से दंग रह गए थे। 335 00:32:55,726 --> 00:32:57,603 पर तुमने उसकी सूचना नहीं दी। 336 00:33:01,815 --> 00:33:04,860 अगर तुम्हें ऐसा देशद्रोही आदमी दिखे, 337 00:33:04,943 --> 00:33:07,237 तो उसकी सूचना देना तुम्हारा कर्तव्य है। 338 00:33:09,281 --> 00:33:12,576 -सर… -टोकने की हिम्मत कैसे हुई? 339 00:33:19,166 --> 00:33:25,172 हम इन मूर्खों को हमारी प्रगति, हमारे नवाचार, हमारी शिक्षा देते हैं 340 00:33:25,839 --> 00:33:28,717 और वे केवल हमारे मुँह पर झूठ बोलते हैं। 341 00:33:28,800 --> 00:33:30,135 शांत हो जाओ। 342 00:33:30,219 --> 00:33:33,597 चलो इस बार बस चेतावनी देकर छोड़ दें। 343 00:33:33,680 --> 00:33:36,600 शायद हम उनके प्रति ज़्यादा नरम हो गए हैं। 344 00:33:36,683 --> 00:33:37,851 हमारे पास चारा नहीं था। 345 00:33:37,935 --> 00:33:39,937 उन पर ज़्यादा सख़्ती दिखाएँगे, तो वे विद्रोह करेंगे। 346 00:33:44,525 --> 00:33:46,401 तुम्हें दूसरा मौका नहीं मिलेगा। 347 00:33:48,654 --> 00:33:51,657 अगर उसके ठिकाने का पता चले, तो हमें बताना। 348 00:34:00,123 --> 00:34:02,960 मिस, हमने तुम्हारे खाने की काफ़ी तारीफ़ सुनी है। 349 00:34:03,627 --> 00:34:08,422 मुझे यह देखने के लिए आना होगा कि क्या वे सच कहते हैं। 350 00:34:11,385 --> 00:34:12,719 आप जब मर्ज़ी आ सकते हैं। 351 00:34:14,179 --> 00:34:15,222 चलो चलें। 352 00:34:41,831 --> 00:34:43,583 उसे कैसे पता चला कि भाग जाना है? 353 00:34:44,710 --> 00:34:45,918 क्या किसी ने उसे चेतावनी दी? 354 00:34:47,629 --> 00:34:48,839 मैंने उससे कुछ नहीं कहा। 355 00:35:04,688 --> 00:35:08,150 इतना खाना हम किसी हिसाब से ख़त्म नहीं कर पाएँगे। आप ज़्यादा ही बना रही हैं। 356 00:35:08,233 --> 00:35:10,027 तुम्हें खाना ही होगा। 357 00:35:10,110 --> 00:35:11,570 ख़ुद को आईने में देखो! 358 00:35:12,404 --> 00:35:15,073 केवल चमड़ी और हड्डियाँ बची हैं। 359 00:35:15,157 --> 00:35:16,617 प्याज़ के पत्ते डालो। 360 00:35:19,578 --> 00:35:22,873 ठंडा पानी डालो। 361 00:35:23,457 --> 00:35:27,419 यह साफ़ है कि अपने पिता की तरह, तुम्हारे पास भी खाना पकाने का समय नहीं है। 362 00:35:27,503 --> 00:35:29,421 तुम दोनों कुछ ज़्यादा ही काम करते हो। 363 00:35:30,005 --> 00:35:31,798 मैंने उनसे पचिंको पार्लर बेचने को कहा था। 364 00:35:31,882 --> 00:35:35,928 अचल संपत्ति अत्यंत लाभदायक है, इसलिए उन्हें दुकानों या अपार्टमेंट में पैसे लगाने चाहिए। 365 00:35:36,011 --> 00:35:38,597 -तो उसने तुम्हें नहीं बताया? -क्या? 366 00:35:38,680 --> 00:35:40,849 वह दूसरा पार्लर खोल रहा है। 367 00:35:42,684 --> 00:35:44,061 ऐसे मत देखो। 368 00:35:44,144 --> 00:35:46,396 तुम्हें पता है कि वह इस बारे में सोच रहा है। 369 00:35:48,315 --> 00:35:49,733 उन्हें पैसे कहाँ से मिल रहे हैं? 370 00:35:49,816 --> 00:35:51,527 बैंक से। 371 00:35:51,610 --> 00:35:53,820 अब सभी यही करते हैं। 372 00:35:55,405 --> 00:35:59,201 उसे अपनी सफलता पर गर्व है। 373 00:35:59,284 --> 00:36:02,246 और उसे तुम्हारी शर्मिंदगी के बारे में सुनने की ज़रूरत नहीं है। 374 00:36:02,955 --> 00:36:04,540 शर्मिंदगी के बारे में किसने कहा? 375 00:36:04,623 --> 00:36:06,625 तुम्हें कहने की ज़रूरत नहीं है। 376 00:36:06,708 --> 00:36:12,381 मुझे जीवन का इतना अनुभव है कि मैं समझ जाती हूँ कौन क्या सोच रहा है। 377 00:36:15,342 --> 00:36:16,885 एक अंडा लेकर आओ। 378 00:36:26,728 --> 00:36:28,021 सच बताना। 379 00:36:28,730 --> 00:36:31,400 तुम वापस जा रहे हो? तुम रुकोगे नहीं? 380 00:36:33,068 --> 00:36:34,236 यह क्या है? 381 00:36:34,945 --> 00:36:39,533 तुम्हारे पिता को ग़लतफ़हमी है कि हम कोरियाइओं के लिए यहाँ हालात बेहतर हो गए हैं, 382 00:36:39,616 --> 00:36:41,159 पर मैं बेहतर जानती हूँ। 383 00:36:42,870 --> 00:36:44,663 तुम अमरीका में ही सुरक्षित हो। 384 00:36:45,789 --> 00:36:47,457 किस चीज़ से सुरक्षित हूँ? 385 00:36:49,668 --> 00:36:50,711 सॉलोमन? 386 00:36:50,794 --> 00:36:52,504 -सॉलोमन! -एत्सुको! 387 00:36:53,839 --> 00:36:57,384 माफ़ करना पर रेस्टोरेंट इतना व्यस्त था। मैं जल्दी नहीं निकल सकी। 388 00:36:58,135 --> 00:36:59,428 हमने पूरा हफ़्ता कम कर्मचारियों से काम चलाया। 389 00:37:00,012 --> 00:37:03,473 और तुम्हारे पिताजी ने कहा कि उनके पास मुझे लेने आने का समय नहीं है। 390 00:37:05,100 --> 00:37:08,687 पर देखो तुम्हें। तुम इतने सुंदर हो गए हो। 391 00:37:09,646 --> 00:37:12,107 अरे, जीवन कितना अन्यायपूर्ण है। 392 00:37:12,191 --> 00:37:14,276 तुम्हें ज़्यादा सुंदर नहीं दिखना चाहिए, सॉलोमन, 393 00:37:14,359 --> 00:37:16,320 जबकि मुझे और झुर्रियाँ पड़ रही हैं। 394 00:37:16,403 --> 00:37:18,197 आप क्या कह रही हैं, एत्सुको? 395 00:37:18,280 --> 00:37:19,740 आप बिल्कुल वैसी ही हैं। 396 00:37:20,365 --> 00:37:21,700 देखा? सही कहा। 397 00:37:21,783 --> 00:37:24,203 वह अमरीकी लड़कियाँ तुमसे बेहद प्यार करती होंगी। 398 00:37:24,286 --> 00:37:25,621 मुझे पता है। 399 00:37:26,371 --> 00:37:27,623 ए! "पेजन"! 400 00:37:32,044 --> 00:37:34,671 तुम पागल हो? अच्छा खाना फेंक रहे हो! 401 00:37:34,755 --> 00:37:35,839 उसे यहाँ रखो। 402 00:38:35,732 --> 00:38:37,067 "मैं रिकिदोज़न हूँ!" 403 00:38:50,581 --> 00:38:53,417 हाइ-चिउ 404 00:39:03,177 --> 00:39:06,555 हाना को वे बेहद पसंद थे, है न? 405 00:39:08,098 --> 00:39:09,391 हाँ। 406 00:39:14,229 --> 00:39:16,148 तुमने इन्हें अभी भी अपने पास क्यों रखा है? 407 00:39:16,899 --> 00:39:19,401 शायद, मैं भावुक हूँ इसलिए। 408 00:39:26,408 --> 00:39:28,744 क्या हाना ने आपसे संपर्क किया? 409 00:39:30,829 --> 00:39:32,039 नहीं। 410 00:39:34,917 --> 00:39:38,462 पर हमने एक नया डिटेक्टिव नियुक्त किया है जिसके बारे में हमने अच्छी बातें सुनी हैं। 411 00:39:39,671 --> 00:39:41,048 यह आशाजनक लगता है। 412 00:39:53,727 --> 00:39:55,187 उसका हाथ… 413 00:39:56,980 --> 00:39:59,399 क्या वह अब मुझसे बड़ा है? 414 00:40:00,734 --> 00:40:02,444 या मेरे हाथ के समान है? 415 00:40:05,155 --> 00:40:08,617 आप इतनी सुनिश्चित कैसे हैं कि वह अभी भी ज़िंदा है? 416 00:40:11,954 --> 00:40:14,248 जब तुम्हारे बच्चे होंगे, तुम तब समझोगे। 417 00:40:17,501 --> 00:40:19,878 अगर उसे कुछ हुआ… 418 00:40:22,422 --> 00:40:24,550 तो मुझे महसूस होगा। 419 00:40:27,344 --> 00:40:31,557 तुम्हें भी महसूस होगा, क्योंकि तुम भी उससे प्यार करते थे, है न? 420 00:40:36,019 --> 00:40:40,774 जब से तुम वापस लौटे हो, तुम्हारे पिताजी के चेहरे से मुस्कान हट ही नहीं रही है। 421 00:40:40,858 --> 00:40:44,236 और मुझे लगा था कि केवल मैं ही उन्हें इतना ख़ुश कर सकती हूँ! 422 00:40:46,238 --> 00:40:48,490 और तुम्हारी माँ… 423 00:40:49,408 --> 00:40:50,909 उन्हें तुम पर गर्व होता। 424 00:40:52,828 --> 00:40:53,912 मुझे पता है। 425 00:41:24,484 --> 00:41:27,196 पिताजी, कुछ हो रहा है। 426 00:41:28,864 --> 00:41:29,865 सुन्जा! 427 00:41:57,476 --> 00:41:59,186 जल्दी करो। चलो! 428 00:42:08,070 --> 00:42:09,530 यहाँ आओ। 429 00:42:27,089 --> 00:42:31,426 -एनोया यानोया! -तुम क्या कर रहे हो? 430 00:42:32,052 --> 00:42:37,099 एयानो यानो उहगी-इ उछा! 431 00:42:37,182 --> 00:42:40,060 चलो समंदर में चलें 432 00:42:40,143 --> 00:42:41,144 चुप रहो! 433 00:42:44,189 --> 00:42:48,235 ऊपर तैरो 434 00:42:48,318 --> 00:42:52,030 -असीम सतह के -बहुत हुआ! 435 00:42:54,032 --> 00:42:55,242 कमीने कहीं के! 436 00:42:57,202 --> 00:43:00,330 अकेले सीगल से दोस्ती करो 437 00:43:00,414 --> 00:43:02,416 हम लड़ना जारी रखेंगे 438 00:43:05,294 --> 00:43:08,046 अकेले सीगल से दोस्ती करो हम लड़ना जारी रखेंगे 439 00:43:10,674 --> 00:43:14,678 एनोया यानोया! 440 00:43:14,761 --> 00:43:19,600 एयानो यानो उहगी-इ उछा! 441 00:43:19,683 --> 00:43:23,896 चलो समंदर में चलें 442 00:44:02,559 --> 00:44:06,688 टोक्यो 443 00:44:41,640 --> 00:44:43,350 शिफ़लीज़ 444 00:44:44,726 --> 00:44:45,811 सुप्रभात। 445 00:44:52,442 --> 00:44:55,153 यहाँ आने के लिए धन्यवाद, श्री योशी। 446 00:45:00,075 --> 00:45:02,369 मैंने उन्हें टीवी पर देखा था। 447 00:45:02,452 --> 00:45:05,080 हाँ, वह हमारे सम्मानित क्लाइंट हैं। 448 00:45:08,041 --> 00:45:11,795 स्वागत है, श्री बेक। मैं आपको आपके कार्यालय ले चलती हूँ। 449 00:45:11,879 --> 00:45:16,592 …पहले, जो हम स्थानीय रूप से संभाल सकते हैं। 450 00:45:16,675 --> 00:45:18,093 इसलिए, गर्मियों में… 451 00:45:21,680 --> 00:45:22,681 कृपया, इस तरफ़। 452 00:45:37,529 --> 00:45:38,864 शिफ़लीज़ सॉलोमन बेक 453 00:45:53,420 --> 00:45:55,923 -सॉलोमन बेक। -श्री ऐंड्रूज़। 454 00:45:56,924 --> 00:45:59,009 -टॉम। -मैंने तुम्हारे बारे में काफ़ी सुना है। 455 00:45:59,927 --> 00:46:00,969 सच बताना। 456 00:46:02,012 --> 00:46:04,640 मुझे तुमसे सावधान रहना होगा? यह वैसी स्थिति है? 457 00:46:05,349 --> 00:46:07,768 तुम्हें मेरी चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। मैं यहाँ रुकने नहीं आया हूँ। 458 00:46:09,186 --> 00:46:11,688 ठीक है। स्वागत है। 459 00:46:13,524 --> 00:46:16,443 माफ़ करना! कृपया सभी ध्यान देंगे? 460 00:46:24,201 --> 00:46:25,202 क्या हो रहा है? 461 00:46:29,998 --> 00:46:32,709 जापान के सम्राट, हिरोहितो, चल बसे। 462 00:46:32,793 --> 00:46:35,712 आधिकारिक घोषणा के अनुसार, सम्राट की कैंसर से मृत्यु हो गई। 463 00:46:35,796 --> 00:46:37,089 वह 87 वर्ष के थे… 464 00:46:46,473 --> 00:46:51,103 आज, पूरा राष्ट्र एक महान आदमी का शोक मना रहा है… 465 00:46:51,186 --> 00:46:53,355 उन्होंने जापानी कब्ज़े के दौरान कोरिया पर शासन किया। 466 00:46:53,438 --> 00:46:55,023 वह ईश्वर माने जाते थे… 467 00:46:55,107 --> 00:46:58,735 उन्होंने जापानी कब्ज़े के दौरान कोरिया पर शासन किया… 468 00:46:58,819 --> 00:47:03,156 …जिस दौरान कई परिवार बिछड़ गए और उन्होंने अपनों को खोया। 469 00:47:29,850 --> 00:47:31,643 सुन्जा। 470 00:48:01,215 --> 00:48:02,257 पिताजी। 471 00:48:07,012 --> 00:48:08,013 पिताजी। 472 00:48:13,227 --> 00:48:14,394 पिताजी। 473 00:48:28,033 --> 00:48:29,618 अरसा पहले, 474 00:48:30,744 --> 00:48:34,206 मैं सोचता था क्यों धन मेरे हाथ नहीं आता था, 475 00:48:35,958 --> 00:48:42,381 क्यों जिन रोज़मर्रा की ख़ुशियों का लोग आनंद उठाते थे, वे मुझे असंभव लगती थीं। 476 00:48:44,466 --> 00:48:47,970 पर फिर, तुम्हारी माँ आई, 477 00:48:49,304 --> 00:48:50,597 और फिर तुम आई… 478 00:48:52,349 --> 00:48:57,688 और मुझे एहसास हुआ कि इसका धन से कोई लेनादेना नहीं है। 479 00:48:59,523 --> 00:49:04,862 मुझे ख़ुद को तुम्हारे लायक साबित करना था, सुन्जा। 480 00:49:07,239 --> 00:49:09,449 और दुनिया की बुराइयों को 481 00:49:10,617 --> 00:49:14,955 खदेड़ने के लिए शक्तिशाली बनना था। 482 00:49:18,041 --> 00:49:20,127 जल्द ही तुम ख़ुद ही शक्तिशाली बनोगी। 483 00:49:22,045 --> 00:49:25,132 तुम्हारे अपने बच्चे होंगे। 484 00:49:26,925 --> 00:49:31,805 और तुम्हें भी, ख़ुद को लायक साबित करना होगा। 485 00:49:34,474 --> 00:49:36,310 तुम यह कर सकती हो, सुन्जा। 486 00:49:39,313 --> 00:49:40,898 मुझे तुम पर भरोसा है। 487 00:50:10,886 --> 00:50:16,058 नौ साल बाद 488 00:50:34,952 --> 00:50:36,745 सर, 489 00:50:36,828 --> 00:50:38,997 यह प्रथागत है कि ज़िले का नया मछली का दलाल 490 00:50:39,081 --> 00:50:40,791 सम्मान जताए। 491 00:50:42,793 --> 00:50:44,253 हाँ, वह मूर्ख है, 492 00:50:44,336 --> 00:50:46,421 पर फिर भी वह उनमें से एक है। 493 00:50:50,050 --> 00:50:52,344 बेशक़ मैं सम्मान जताऊँगा। 494 00:50:52,427 --> 00:50:53,887 हर हफ़्ते लिफ़ाफ़ा देकर। 495 00:50:57,349 --> 00:51:00,978 पर अगर उसे कुछ और चाहिए… 496 00:51:01,061 --> 00:51:03,856 नहीं, उसे और कुछ नहीं चाहिए। 497 00:51:03,939 --> 00:51:07,484 चूँकि हमारे तरीके आपके लिए नए हैं और आप हमारी प्रथा के आदी नहीं हैं… 498 00:51:07,568 --> 00:51:09,611 तुम्हें मुझे तौर-तरीके समझाने की ज़रूरत नहीं है। 499 00:51:13,448 --> 00:51:14,616 सुन्जा… 500 00:51:55,616 --> 00:51:57,326 वह लड़की, वह कौन है? 501 00:51:58,368 --> 00:51:59,912 कौन सी लड़की? 502 00:52:02,664 --> 00:52:03,916 वह वाली। 503 00:52:04,583 --> 00:52:09,463 सुन्जा, सुन्जा। देखो। मैंने तुम्हारे लिए सबसे बड़ी वाली संभाल रखी है! 504 00:52:12,007 --> 00:52:13,717 वह एक मामूली लड़की है। 505 00:52:16,845 --> 00:52:22,267 उसकी माँ योंगडो में एक बोर्डिंग हाउस चलाती है। 506 00:52:23,101 --> 00:52:24,394 वह विधवा है। 507 00:54:22,721 --> 00:54:24,723 उप-शीर्षक अनुवादक: मून कलिता